18.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

हिमाचल में भांग की खेती की अपार संभावनाएं हैं- राजस्व मंत्री 

Ashoka time’s….20 May 23 

राजस्व , उद्यान एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज शनिवार को औषधीय, वैज्ञानिक एंव औद्योगिक उददेश्य के लिए भांग के पौधे की खेती को वैध करने के लिए सिफारिश हेतु गठित कमेटी अपने उत्तराखंड के स्टडी टूर के दौरान नाहन पहुंची। 

समिति के सदस्यों में मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर, विधायक हंसराज, विधायक जनकराज, विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, विधायक सुरेन्द्र शौरी, विधायक केवल सिंह पठानिया, सदस्य सचिव अतिरिक्त आयुक्त आबकारी एवं कराधान डा. राजीव डोगरा एवं विशेष आमंत्रित सदस्य एडवोकेट देवेन कृष्ण खन्ना शामिल रहे।

राजस्व मंत्री एवं समिति के अध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने सर्किट हाउस नाहन में एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान बताया कि समिति उत्तराखंड के मुख्य स्थलों का भ्रमण कर यह पता लगाएगी कि भांग की खेती को किस प्रकार से औषधीय, वैज्ञानिक और औद्योगिक उदेदश्य के लिए प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रवास के दौरान भांग की खेती से प्राप्त होने वाले राजस्व तथा लोगों को मिलने वाले रोजगार की जानकारी भी समिति प्राप्त करेगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में भांग की खेती की अपार संभावनाएं हैं और औषधीय, वैज्ञानिक एंव औद्योगिक उददेश्य के लिए भांग के पौधे की खेती को वैध करने के लिए समिति व्यापक स्तर पर स्टडी करने के साथ लोगों से फीड बैक भी प्राप्त कर रही है।

विधायक रेणुका जी विनय कुमार, विधायक नाहन अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, काग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रूपेन्द्र सिंह ठाकुर व अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कार्यालयों में उपलब्ध ई-कचरे का समयबद्ध निपटारा करें सभी विभाग -उपायुक्त

फारेस्ट क्लीयरेंस के मामलों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करें विभाग-सुमित खिमटा

नेशनल हाईवे पर विद्युत कंपनी की लापरवाही ने ली एक व्यक्ति की ली जान… किया जाएगा मामला दर्ज

ए.के.एम. का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत- 

महाराष्ट्र से घूमने आई महिला को यूं आई अचानक मौत ….

दही से चमकाएं बर्तन और फर्श…दही खाने के नहीं चमकाने के भी आए काम…पढ़िए सही तरीका 

शिमला घूमने आ रहे परिजनों के सामने युवक की दर्दनाक मौत…

बांगरन पुल के नजदीक फिर बड़ा सड़क हादसा…ट्रॉली सहित पलटा ट्रै…

शिमला से लापता दो नाबालिग बच्चियां पांवटा साहिब से बरामद…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles