18.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

फारेस्ट क्लीयरेंस के मामलों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करें विभाग-सुमित खिमटा

Ashoka Times…20 may 23

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने वन विभाग के साथ अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विकास परियोजनाओं के फारेस्ट क्लीयरेंस के मामलों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करें और इनका समय पर निपटारा सुनिश्चित बनाएं। 

उन्होंने वन विभाग कोे सभी सम्बन्धित विभागों से आवश्यक तालमेल बनाने और उचित सहयोग देने के निर्देश भी दिए।

उपायुक्त आज शनिवार को नाहन मंे सिरमौर जिला में विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाआंे के लिए फारेस्ट सम्बन्धी मामलों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग फारेस्ट क्लीयरेंस सम्बन्धी मामलों में जो भी आब्जर्वेशन नोडल अधिकारी द्वारा लगाये जाते है उन्हें समयबद्ध ढंग से निपटायें ताकि किसी भी विकास परियोजना में विलंब न हो।

सुमित खिमटा ने कहा कि जिला में विभिन्न सड़कों, पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं, सरकारी भवनों, बीएसएनल टावर व अन्य विकास कार्यों से सम्बन्धित फोरेस्ट क्लीयरेंस के जितने भी मामले प्रोसेस में हैं शीघ्र ही इनको अंतिम रूप दिया। उन्होंने कहा कि कुछ मामले ऐसे भी हैं जिन्हें विभाग अथवा यूजर एजेंसी तकनीकी कारणों से विड्रा करना चाहती है, ऐसे मामलों को तुरंत विड्रा किया जाये और जहां जरूरी हो नये केस उसके स्थान पर बनायें जाएं।

वन मंडल अधिकारी (मुख्यालय) नाहन राम पाल ने बैठक में फारेस्ट क्लीयरेंस सम्बन्धी मामलों को विस्तार से रखा और पिछली बैठक में लिए गए निणर्यों से अवगत करवाया।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, विभिन्न वन, लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, स्वास्थ्य, बीएसएनए, आदि विभाग के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

नेशनल हाईवे पर विद्युत कंपनी की लापरवाही ने ली एक व्यक्ति की ली जान… किया जाएगा मामला दर्ज

ए.के.एम. का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत- 

महाराष्ट्र से घूमने आई महिला को यूं आई अचानक मौत ….

दही से चमकाएं बर्तन और फर्श…दही खाने के नहीं चमकाने के भी आए काम…पढ़िए सही तरीका 

शिमला घूमने आ रहे परिजनों के सामने युवक की दर्दनाक मौत…

बांगरन पुल के नजदीक फिर बड़ा सड़क हादसा…ट्रॉली सहित पलटा ट्रै…

नदी में नहाने उतरे दो युवकों की दर्दनाक मौत…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles