11 C
New York
Monday, October 26, 2026

कईं गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉंज मेडल जीतकर किया शहर का नाम रोशन…

Ashoka Times.. 13 may 23 

जिला सिरमौर एथलेटिक संघ के द्वारा 12 व 13 मई को दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिला भर से तकरीबन 400 खिलाड़ियों ने अपने आयु वर्ग में अलग-अलग खेलों में हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता में ग्रूमिंग लाइफ एकेडमी पाँवटा साहिब के कईं छात्रों ने गोल्ड, सिल्वर व ब्रोंज मेडल जीते।

सोनू छब्बी ने 200 मीटर रेस में गोल्ड मेडल तथा लोंग जंप में सिल्वर मेडल जीता, विशाल ने 800 मीटर रेस में सिल्वर मेडल व 200 मीटर रेस में ब्रॉंज मेडल जीता, हेमंत ने 400 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता, जुनेद ने 5 किलोमीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता, गौरव ठाकुर ने अंडर-18 वर्ग की 100 मीटर रेस में गोल्ड मेडल तथा शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीता, सोयल खान ने 200 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता, सूरज ने अंडर-18 वर्ग में 800 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता तथा नाहन से आए खिलाड़ियों में अभय ने पुरुष वर्ग में शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीता, अभिषेक ने लॉन्ग जंप में गोल्ड मेडल जीता और प्रथम उर्फ मोंटी ने लोंग जंप में ब्रोंज मेडल जीतकर अपने शहर का नाम रोशन किया।

इस शानदार जीत पर ग्रुमिंग लाइफ अकैडमी के संचालक तरुण खन्ना ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उन्हें प्रेरित किया इसी के साथ एकेडमी के फिजिकल कोच अनुकूल कोहली व महेंद्र कपूर ने भी सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी व खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

16 मई तक मतदाता सूचियाँ निरीक्षण हेतु उपलब्ध-सुमित खिमटा

शादी में 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…

किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त केवल E-kyc से जुड़े किसानों को होगी जारी- सुमित खिमटा

पांवटा साहिब में दुखद हादसा ट्रैक्टर सड़क दुर्घटना में 31 वर्षीय की मौत…परिवार में छाया मातम…

गुरु नानक मिशन के बच्चों का CBSE रिजल्ट पर दबदबा…

10 वीं 12वीं बारहवीं सीबीएसई के परिणाम में द स्कॉलर्स होम ने लहराया परचम…

धनोई पुल के पास बीच सड़क में प्राइवेट बस हुई खराब लगा लंबा जाम…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles