Home / Crime/ Accident / ऐसे की जा रही थी हरियाणा पंजाब से शराब तस्करी…

ऐसे की जा रही थी हरियाणा पंजाब से शराब तस्करी…

ऐसे की जा रही थी हरियाणा पंजाब से शराब तस्करी…

शराब तस्करी आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज…हरियाणा पंजाब से तस्करी कर लाई गई 690 बोतलें शराब बरामद…

animal image

Ashoka Times…9 April 23

पांवटा साहिब के मजरा स्थित एक मकान से पुलिस ने भारी मात्रा में हरियाणा और पंजाब की शराब बरामद की है बता दें कि आरोपी इससे पहले भी कई बार शराब तस्करी में संलिप्त पाया गया है।

डीएसपी रामाकांत ठाकुर ने बताया कि रणवीर उर्फ राणी शराब तस्कर ने अपने पिता लाल सिंह* के मकान के अन्दर अपने हिस्से में आए हुए कमरे में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई थी। बाहरी राज्य से तस्करी कर लाई गई शराब की सूचना मिलते ही SIU टीम उपरोक्त स्थान कोलर पहुंची । जहाँ सड़क के किनारे मकान के परांगण में एक व्यक्ति मिला जिसने अपना नाम लाल सिंह निवासी कोलर बतलाया, मकान के अन्दर लाल सिंह ने पूछने पर बतलाया कि यह कमरा रणवीर सिंह उर्फ राणी का है । जिसके बाद मौके पर रणवीर सिंह उर्फ रानी को बुलाया गया के दौरान उसके कमरे के अंदर 30 गत्ता पेटी अंग्रेजी शराब कुल 360 बोतले फॉर सेल इन चंडीगढ़ पंजाब और 3 पेटी गत्ता देसी कवाटर मार्का टेगो सन्तरा कुल 150 बोतले , 01 पेटी गत्ता देसी अद्दा (हाफ) कुल 24 बोतले फॉर सेल इन चंडीगढ़ व 3 गता पेटी बीयर kingfisher कुल 36 बोतले फॉर सेल इन haryana ब्रामद हुई।

सब्जी की गाड़ी में की जा रही थी शराब तस्करी…

वहीं दूसरे मामले में हरियाणा से आ रही शराब की बड़े खेत बहराल बैरियर पर पुलिस ने पकड़ी है ब्यान पर दर्ज रजिस्टर थाना हुआ कि दिनांक 09-04-23 को समय करीब 11.40 बजे दिन एक गाडी *Pick-up न0 HP85-3590* जो यमुनानगर की तरफ से पावंटा साहिब की ओर आ रही थी को पुलिस चैक पोस्ट बेहराल पर चैकिंग के लिए रोका गया पुछने पर चालक ने अपना नाम अर्जुन s/o राजू राम निवासी गांव बशवा, शिलाई उम्र 24 वर्ष बतलाया तथा दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम श्याम S/O धर्म सिह निवासी गांव बागना शिलाई व उम्र 32 वर्ष बतलाया, चैक पोस्ट बैहराल में PSI मनोज कुमार ने मुलाजमानो के सामने गाडी pick-up की बाडी/ डाला की तलाशी ली । दौराने तलाशी Pick up गाडी की बाडी/ डाला मे सब्जियों के नीचे क्रेटो मे *10 गता पेटियां* बरामद हुई। जिनमें 09 गता पेटियां बंद व एक अदद गता पेटी खुली पाई गई। *पेटीयो को चैक करने पर 59 बोतले KINGFISHER FOR SALE IN HARYANA तथा 60 बोतले कांच बीयर मार्का Tubeburg for SALE IN HARYANA ONLY कुल 119 बोतल बीयर पाई गई। मुकदमा हजा की तफ्तीश PSI मनोज कुमार IO पुलिस थाना पौंटा साहिब द्वारा अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons