Home / News / जल शक्ति विभाग की पाइप लीकेज ने नेस्तनाबूद करदी नई सड़क…

जल शक्ति विभाग की पाइप लीकेज ने नेस्तनाबूद करदी नई सड़क…

जल शक्ति विभाग की पाइप लीकेज ने नेस्तनाबूद करदी नई सड़क…

शिकायतों के बावजूद नहीं ली जा रही सुध…

animal image

Ashoka Times…

पांवटा साहिब के देवी नगर में 4 महीनों से जल शक्ति विभाग का पानी सड़क पर बह रहा है पाइप लीकेज के कारण नई सड़क पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है शिकायतों के बावजूद इस लीकेज को बंद नहीं किया जा रहा है।

animal image

देवी नगर डीएवी स्कूल गली के पास 4 महीनों से जल शक्ति विभाग की पाइप लीकेज के कारण लाखों रुपए से निर्मित सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है इसके आसपास रहने वाले लोगों ने 1 दर्जन से अधिक बार शिकायतें विभाग को सौंपी लेकिन जल शक्ति विभाग की लापरवाही और निष्क्रियता के कारण यह लिकेज 4 माह बाद भी ठीक नहीं हो पाई । जिसके कारण 24 घंटे वहां पर ना केवल पानी खड़ा रहता है बल्कि इस लीकेज के कारण सड़क में 1 फीट से अधिक गढ़ा भी बन गया है जिसके कारण आने जाने वाले स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं स्थानीय लोगों ने भीम सिंह, करमचंद, नीरज, बालेस, दुर्गा प्रसाद आदि ने बताया कि जल शक्ति विभाग के एसडीओ साहब हर रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं उन्हें यह लिकेज दिखाई भी देती है लेकिन इसे निष्क्रियता कहें या लापरवाही इस लीकेज को बंद नहीं करवाया जा रहा है जिसके कारण सरकारी संपत्ति और आम जन को नुकसान पहुंच रहा है।

वही जब इस बारे में अधिशासी अभियंता अरशद रहमान से बात की गई तो उन्होंने कहा उनके संज्ञान में यह मामला नहीं था इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसलिए जल्द से जल्द इस लीकेज को बंद करवा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons