Ashoka time’s…3 March 26
जिला सिरमौर की स्पैशल डिटेक्शन टीम ने नेशे पर कार्रवाई करते हुए 1.258 कि0ग्रा0 चरस बरामद पर पुलिस थाना पुरुवाला में अभियोग दर्ज किया है।
बता दें कि स्पैशल टीम गश्त के दौरान बांगरन चौक के पास मौजुद थी। गुप्त सूचना से पता चल कि आरोपी लक्ष्य नेगी पुत्र नरेश निवासी गांव गोजर अडैन, डा0 खोदरी तह0 पांवटा साहिब, व यश पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव डोण्डली, डा0 खोदरी, तह0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हि0प्र0 गाडी न0 CH04C-7097 में नशे के अवैध धंधा करते हैं।
जिस पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के कब्जे से 1.258 कि0ग्रा0 चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
इस सन्दर्भ में धारा 20, 29-61-85 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है जिसका अन्वेषण जारी है। आरोपीगणों का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है ताकि इनके साथ बाकी के रैकेट को भी ध्वस्त किया जा सके ।
एस पी सिरमौर एन एस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बतायाकि पुलिस की यह मुहीम जारी रहेगी।







