Home / News / हर्षवर्धन चैहान ने दी जिलावासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं

हर्षवर्धन चैहान ने दी जिलावासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं

हर्षवर्धन चैहान ने दी जिलावासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं

Ashoka time’s…07 मार्च

animal image

होली उत्सव के पावन अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने सिरमौर जिला जनपद को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश मंे उन्होंने कहा कि होली का यह पवित्र त्यौहार देश के विभिन्न भागों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

होली हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है जिसे अन्य धर्मो के लोग भी बडे़ उत्साह के साथ मनाते हैं। इस त्यौहार में लोग आपसी वैमनस्य भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाकर समीप आते हैं और खूब मस्ती करते हैं। यह त्यौहार समाज को आपसी सौहाद्र्व व एकता का संदेश देता है।

animal image

हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि सिरमौर जिला में होली के त्यौहार का अपना अलग महत्व है। यहां लोग दो-तीन दिन तक इस त्यौहार को मनाते हैं। सभी लोग एक दूसरे के घर जाकर नाचते-गाते और रंग लगाते है। घरों में बने पकवानो को भी एक दूसरे को बांटते हैं। लोग पुराने मन मुटाव भूलकर आपस में सदभाव के साथ त्यौहार का आनंद उठाते हैं। यह देखकर खुशी होती है कि आज भी लोगों ने अपनी परंपराओं को यथावत बनाकर रखा है।

चैहान ने समस्त जनपद को उल्लास के साथ उत्सव मनाने की अपील करते हुए कहा है कि होली में केमिकल वाले रंगों का प्रयोग करने से बचे। रंग डालते समय अपनी व दूसरों की आंखों का ख्याल रखें। चश्मे का प्रयोग करें। अनावश्यक किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के बगैर रंग न लगाए। वाहनों पर भी रंग न डालें। छोटे बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। हर्बल अथवा घर पर बने रंगों का प्रयोग करने की भी उन्होंने सलाह दी है।

काम्प्लेक्स की बहुमंजिला भवन की पार्किंग से 47 वर्षीय ने लगाई छलांग…

तेज रफ़्तार इनोवा ने 9 मजदूरों को कुचला…5 मजदूरों की मौके पर मौत

संगड़ाह में पेश आया दर्दनाक हादसा… मौके पर 3 लोगों की मौत 

पुलिस की बड़ी रेड….भाजपा कार्यकर्ता पर इन धाराओं के तहत किया मामला दर्ज…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons