12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

स्कूल मुखियाओं का चौथे चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण हुआ शुरू…

Ashoka Times…23 फरवरी 

स्टार प्रोजेक्ट के अंतर्गत विद्यालय प्रधानाध्यापकों को दिए जाने वाला विशेष प्रशिक्षण का चौथा चरण राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में विधिवत प्रारंभ हो गया है। इस प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डॉ दीर्घायु प्रसाद ने किया।

चौथे चरण के इस प्रशिक्षण शाला में लगभग 40 विद्यालयों के मुखिया भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नई शिक्षा प्रणाली बहुत जल्द प्रभाव में आने वाली है, जिसके लिए की विद्यालय के मुखिया को नए परिवेश में कार्य करने का अवसर मिलेगा। नई शिक्षा प्रणाली में तकनीकी के उपयोग पर ज्यादा ध्यान रहेगा, इसीलिए प्रत्येक विद्यालय के मुखिया को तकनीकी संवर्धन तथा शैक्षणिक नेतृत्व का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यशाला में दीर्घायु प्रसाद डॉक्टर प्रेमपाल ठाकुर जीवन प्रकाश जोशी राकेश बंसल सुरेश शर्मा अंजना महेश्वरी रिसोर्स पर्सन के रूप में अगले 5 दिन विभिन्न विषयों पर प्रतिभागियों से वार्तालाप करेंगे। इस कार्यशाला में डॉ मोही राम जोगीराम अंजू सूरी जगदीश चंद्र विपिन पटियाल बाबूराम शर्मा मोहन लाल शर्मा दीप राम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

प्लास्टिक के बारीक कण कैसे कर रहे आपको बीमार ….

9 से 11 मार्च तक आयोजित होगा होली मेला- गुंजीत सिंह चीमा

आरोप…तीन साल से बेचे जा रहे थे भर्ती परीक्षाओं के पेपर….कर्मचारी आयोग किया भंग….CM

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दी गई अहम जानकारी…इन नम्बरों पर करें संपर्क…रविता चौहान

ददाहू के जंगल में मिला लापता कुलदीप का लटकता शव…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles