13.3 C
New York
Friday, October 23, 2026

अवैध कटान मामले में दो गिरफ्तार, दो फरार…

वन मंडल रेणुकाजी का मामला…पुलिस के हवाले किए आरोपी

Ashoka Times…. 3 फरवरी संवाददाता शोभा

ददाहू (सिरमौर)। वन मंडल रेणुकाजी अवैध कटान मामले में सामने आया है। वन विभाग टीम ने दो लोगों को मौके पर दबोचकर शिलाई पुलिस के हवाले किया। जबकि, दो अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्राधिकारी शिलाई पलक मेहता की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लोजा बीट में रैकी करके दो वन काटुओं को धर दबोचा। साथ ही उनके कब्जे से रई के काटे गए तीन पेड़ों के छह नग भी मौके से बरामद किए, जिनकी किमत 1,09,603 रुपये आंकी गई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में संलिप्त दो अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।

वन विभाग की टीम ने दो लोगों को पकड़ कर उन्हें शिलाई पुलिस के हवाले कर दिया। शिलाई पुलिस ने वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएफओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर ने बताया कि अवैध कटान कर रहे दो आरोपियों के विरुद्ध शिलाई थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस अपने स्तर पर भी कार्रवाई अमल में ला रही है। अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। टीम ने कटी हुई लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।

19 लाख की online ठगी करने वाले पहुंचे सलाखों के पीछे…सिरमौर पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी…

पांवटा साहिब में वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ….

अवैध खनन करते 10 ट्रैक्टर पकडे 50,000 रू लगाया जुर्माना भी…

ओबीसी सेल करेंगा कांग्रेस पार्टी के विकास और संगठन को मजबूत…

द स्कॉलर्स होम’ स्कूल के प्रांगण में जूनियर विद्यार्थियों के वार्षिकोत्सव की धूम….

सड़क किनारे पार्क गाड़ी से जा टकराई कार..शख्स के सिर में आई चोटें

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles