13.3 C
New York
Friday, October 23, 2026

27 वर्षीय नीलम नेगी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची शिमला…

डीसीपीओ पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के जड़े आरोप

Ashoka time’s…5 February

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से 2 दिन पहले अनाथ आश्रम में रह रही कुल्लू की 27 वर्षीय नीलम नेगी शिमला मिलने पहुंची। नेगी ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या के बारे में बताया।

सीएम से मिलने पहुंची नीलम भी मीडिया की सुर्खियों में आ गई। इसी बीच अब नीलम नेगी ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुल्लू पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप जड़े है। बाल संरक्षण अधिकारी के खिलाफ नीलम ने कार्रवाई की भी मांग की है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेगी समस्या का समाधान करते हुए तत्काल ही प्रदेश की अनाथ बेटियों को 4 बिस्वा भूमि सहित घर बनाने के लिए पर्याप्त राशि देने का ऐलान किया।

वीडियो में नीलम ने बताया कि वह पिछले 4 साल से ईमानदारी से काम कर रही है। आउटसोर्स पर तैनात नीलम ने बताया कि डीसीपीओ मैडम उसकी शिकायत शिमला तक कर चुकी है। नीलम ने बताया कि वह विकलांग है। बावजूद इसके डीसीपीओ उसे तंग कर रही है। नीलम ने बताया कि वह शिमला जाकर अपने हक की लड़ाई खुद लड़ रही है।

उधर, आरोपों को लेकर जब जिला बाल संरक्षण अधिकारी वीना से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि फिलहाल वह मामले में कुछ भी नहीं कह सकती। उन्होंने बताया कि यह उनके विभाग का आंतरिक मामला है। लिहाजा, नियमानुसार इस पर एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में यह भी कहा कि युवती द्वारा लगाए गए आरोपों पर वह कुछ भी नहीं कहना चाहती। उसे बोलने का पूरा हक़ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles