Home / News / सड़क किनारे लगे खंभे से टकराई कार…दर्दनाक हादसा

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराई कार…दर्दनाक हादसा

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराई कार…दर्दनाक हादसा

पंजाब के 5 युवकों की मौत…

Asokatime’s…. 11 September

जिला ऊना देर रात संतोषगढ़ से ऊना जा रही पंजाब नंबर की कार कुठार पहुंचने पर सड़क किनारे लगे खंभे से टकराने के बाद खेतों में जा पलटी।वही हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान…

राजन जसवाल पुत्र कुलदीप जसवाल और अमल पुत्र नंद लाल दोनों निवासी सलोह, विशाल चौधरी उर्फ अमनदीप पुत्र वलदेव सिंह निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल जिला रुपनगर पंजाब व अनूप सिंह पुत्र जनक राज निवासी झलेड़ा के तौर पर में हुई है।

वही, स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर कार को सीधा किया।हादसे में सलोह निवासी राजन जसवाल व अमल की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि हादसे में घायल कार चालक विशाल चौधरी निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल व अनूप सिंह निवासी झलेड़ा को ऊनाअस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस में सभी शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया हैं।आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons