Home / News / पांवटा साहिब लोगों के घरों में घुस रहे संदिग्ध युवक सीसीटीवी में हो रहे कैद..

पांवटा साहिब लोगों के घरों में घुस रहे संदिग्ध युवक सीसीटीवी में हो रहे कैद..

पांवटा साहिब लोगों के घरों में घुस रहे संदिग्ध युवक सीसीटीवी में हो रहे कैद..

बुजुर्ग दंपतियों पर मंडरा रहा ज्यादा खतरा… रहे सतर्क…

animal image

Ashoka Times….14 January

पोंटा साहिब में चोरियों के प्रयास के लिए संदिग्ध युवक सीसीटीवी में कैद हुए हैं यह युवक बाकायदा घरों में ताले तोड़कर या खोलकर घुसते देखे जा रहे हैं इससे पहले की ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम दें इन संदिग्ध आवारा युवाओं पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

वार्ड नंबर 9 और 10 में कई जगहों पर ऐसे युवा सीसीटीवी में कैद हो रहे हैं जो लोगों के घरों में घुसकर तांकझांक करते हुए दिखाई दे रहे हैं और मौका मिलते ही बाहर रखे सामान पर हाथ साफ कर रहे हैं।

वही अब लोगों में इन युवकों की जो देर रात घरों में घुसते देखे जाने के बाद दहशत शुरू हो गई है उनका मानना है कि देर रात और सुबह 4:00 से 5:00 के बीच घूमने वाले ये संदिग्ध युवक दहशत फैला रहे हैं संभवत ये युवक कभी भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं क्योंकि कई घरों में सिर्फ बुजुर्ग रहते हैं जो अपनी हिफाजत खुद भी नहीं कर सकते।

पुलिस की भी है कुछ कमियां…

कुछ रोज़ पहले भी वार्ड नंबर 10 देवी नगर में एक युवक सीसीटीवी में कैद हुआ था जिसने चैंबर के ढक्कन चुराए थे शोर मचाए जाने पर वह भाग गया था लेकिन सीसीटीवी में कैद हुआ था, परन्तू पुलिस के कुछ लोगों ने यह कहकर इस मामले को रफा-दफा कर दिया कि ये स्मैक पीने वाले लड़के हैं इन्हें पहले भी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है अब बार-बार इन्हें कब तक गिरफ्तार किया जाएगा जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के बाबजूद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया और शिकायत को जमा खाने में डाल दिया गया।

क्या बोले डीएसपी रमाकांत ठाकुर…

वही देर रात और सुबह 4 और 5 बजे के बीच संदिग्ध युवाओं को लेकर डीएसपी रामाकांत ठाकुर का कहना है कि वह विशेष तौर पर इस समय में गश्त को बढ़ाएंगे उन्होंने कहा कि हमने चोरियों पर पिछले वर्ष से कहीं अधिक विराम लगाया है लेकिन फिर भी प्रयास रहेगा कि किसी तरह की कोई चोरी या वारदात को संदिग्ध युवक अंजाम न दे पाए।

डीएसपी रामाकांत ठाकुर ने विशेष तौर पर बुजुर्गों से एहतियात बरतने को कहा है अनजान लोगों के लिए कभी भी रात या सुबह के वक्त दरवाजा ना खोलें किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस को कॉल करें।

श्री रेणुका जी में श्री मद भागवत महापुराण कथा का आरम्भ….

रैन बसेरा में रह रहे निराश्रय लोगों ने प्रदेश सरकार का जताया आभार

मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के मंसूबों पर चली जेसीबी….

ताजा हिमपात के कारण बसों-वाहनों की आवाजाही बंद..

हिमाचल में OPS बहाल..कर्मचारियों में जश्न का माहौल

चेंबर ऑफ कॉमर्स हिमाचल प्रदेश ने किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त….

पांवटा 15 से 30 जनवरी तक वाहनों की आवाजाही बंद…आर के गौतम 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *