Home / News / चेंबर ऑफ कॉमर्स हिमाचल प्रदेश ने किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त….

चेंबर ऑफ कॉमर्स हिमाचल प्रदेश ने किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त….

चेंबर ऑफ कॉमर्स हिमाचल प्रदेश ने किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त….

Ashoka Times….

animal image

हिमाचल प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने और पहली कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम जैसे अहम मुद्दे पर मोहर लगाने पर आभार व्यक्त किया है।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल, बड़े इंडस्ट्रीलिस्ट अरुण गोयल, नवीन अग्रवाल, अशोक गोयल, सुरेश गर्ग आदि ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं और आभार व्यक्त किया है साथ ही शिलाई विधायक हर्षवर्धन चौहान को उद्योग मंत्री बनाए जाने पर भी आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू जनता से किए वायदों को पूरा कर रहे हैं उम्मीद है कि उद्योगों को लेकर भी एक अच्छी नीति तैयार की जाएगी ताकि हिमाचल प्रदेश सहित पांवटा साहिब में जिन समस्याओं से इंडस्ट्रीलिस्ट जूझ रहे हैं उन्हें कम किया जा सके

चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सतीश गोयल ने कहा कि उद्योग प्रदेश की रीड की तरह से है प्रदेश की आर्थिक स्थिति और विकास को मजबूती से चलाए रखने के लिए उद्योग और उद्योगपति अहम भूमिका अदा करते हैं इसलिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हर्षवर्धन चौहान को विशेष तौर पर जो भी समस्याएं पिछले कई दशकों से चली आ रही है उन्हें दूर करने का प्रयास करना चाहिए उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही मुख्यमंत्री और प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान उनकी समस्याओं पर गहन चिंतन कर समाधान करेंगे।

उन्होंने कहा कि चेंबर ऑफ कॉमर्स पहले की तरह इस बार भी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेगा प्रदेश के विकास में अपनी अहम भूमिका को सुनिश्चित करेगा ।

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री 15-16 जनवरी को रहेंगेे सिरमौर प्रवास पर… 

पांवटा 15 से 30 जनवरी तक वाहनों की आवाजाही बंद…आर के गौतम  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons