Home / News / हरिपुरधार-नौहराधार में सीजन की पहली बर्फबारी की शुरुआत…

हरिपुरधार-नौहराधार में सीजन की पहली बर्फबारी की शुरुआत…

हरिपुरधार-नौहराधार में सीजन की पहली बर्फबारी की शुरुआत…

Ashoka time’s…13 January

animal image

संगड़ाह लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नौहराधार-हरिपुरधार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बीती रात 9 बजे बर्फबारी शुरू हो गई थी।

वहीं रात भर बर्फबारी का क्रम थमने के बाद सुबह 9 बजे दोबारा बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे किसानों-बागवानों में उम्मीद जगी है। करीब चार माह से किसान-बागवान बारिश के लिए टकटकी लगाए बैठे थे।

किसानों की फसलों पर जहां सूखे के चलते विपरीत असर पड़ रहा था। वहीं बागवानों का फलदार पौधों में खाद-गोबर आदि का कार्य लटका पड़ा था। अब शाम तक पर्याप्त बर्फबारी होती है तो किसान-बागवानों को राहत मिल सकती है।

वहीं जिला की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में गुरुवार से लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। चूड़धार में इस समय करीब एक फुट ताजा हिमपात दर्ज हो चुका है। क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है। उधर, हरिपुरधार में बर्फबारी होने के बावजूद भी लोगों ने अपने पशुओं को बेसहारा छोड़ दिया जोकि सड़कों में बर्फ के ऊपर घूमते नजर आ रहे है।

Lift बंद रखे जाने से संगड़ाह अस्पताल में मरीज तथा दिव्यांग सीढ़ियां चढ़ने पर मजबूर

14 लाख ठगी के मामले में आरोपी महिला पांच दिन के पुलिस रिमांड पर…

पांवटा के विकास में नहीं आएगी कमी…सभी करें विश्वास….अवनीत सिंह लांबा

अगर आप बनना चाहते हैं डॉक्टर और इंजीनियर तो आपके लिए है यह खबर….
आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म…17 वर्षीय नाबालिग युवक को हिरासत
 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons