Home / News / पांवटा के विकास में नहीं आएगी कमी…सभी करें विश्वास….अवनीत सिंह लांबा

पांवटा के विकास में नहीं आएगी कमी…सभी करें विश्वास….अवनीत सिंह लांबा

पांवटा के विकास में नहीं आएगी कमी…सभी करें विश्वास….अवनीत सिंह लांबा

संगठन को किया जाएगा और अधिक मजबूत…

animal image

Ashoka Times….12 जनवरी 

पांवटा साहिब में कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा ने प्रेस वार्ता कर यहां की जनता को विश्वास दिलाया कि पांवटा साहिब का विकास और तेजी के साथ किया जाएगा किसी तरह की कोई कमी पांवटा के विकास में नहीं आने दी जाएगी।

animal image

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहद काबिल मुख्यमंत्री अपनी मजबूत कैबिनेट के साथ जल्द ही प्रदेश के विकास को चार चांद लगाएंगे जनता से किए गए वायदे जल्द ही पूरे होंगे उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब मे जो जनमत जनता ने दिया है उसको स्वीकार करते हैं और भविष्य के लिए यहां पर मजबूत संगठन के लिए काम करेंगे ताकि भविष्य में कॉन्ग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना ना करना पड़े।

उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने युवा और उर्जा मान कैबिनेट मंत्रियों से प्रदेश चलाने का जो निर्णय लिया है वह प्रदेश की जनता और यहां के विकास को तेज गति देगा उन्होंने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र के पुत्र विक्रमादित्य को युवावस्था में जो बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है वह भी उसे पूरी तरह से निभाएंगे और पूरे हिमाचल प्रदेश में जो विकास सड़कों को लेकर पिछड़ गया था उसे गति देंगे।

उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर के औद्योगिक मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी किसी भी तरह की कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे वह बेहद ऊर्जावान व्यक्तित्व हैं हमें पूर्ण आशा है कि पांवटा सहित पूरे सिरमौर का विकास एक समान होगा।

इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एक मंच पर आए और उन्होंने भविष्य में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रण लिया।

अगर आप बनना चाहते हैं डॉक्टर और इंजीनियर तो आपके लिए है यह खबर….

आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म…17 वर्षीय नाबालिग युवक को हिरासत

सिरमौर के हर्ष को उद्योग मंत्री विक्रमादित्य को पीडब्ल्यूडी पोर्टफोलियो आवंटित….

14 लाख रुपए की ठगी करने वाली महिला पंजाब से गिरफ्तार…

रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार बाइक ने मारी युवती को टक्कर घायल…

अवैध खनन के चलते जलाल नदी पर अस्तित्व का खतरा….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons