Home / News / एक दिन में काटे 8 हजार से अधिक बकरे अगले 4 दिनों में काटे जाएंगे 40 हजार… पढ़िए क्या है परंपरा…

एक दिन में काटे 8 हजार से अधिक बकरे अगले 4 दिनों में काटे जाएंगे 40 हजार… पढ़िए क्या है परंपरा…

एक दिन में काटे 8 हजार से अधिक बकरे अगले 4 दिनों में काटे जाएंगे 40 हजार… पढ़िए क्या है परंपरा…

Ashoka Times….11 जनवरी 

animal image

हिमाचल के सिरमौर स्थित गिरिपार क्षेत्र का पारंपरिक पौष त्योहार बुधवार को शुरू हुआ। पहले ही दिन हरिपुरधार, नोहराधार, शिलाई, रोनहाट, गत्ताधार, कफोटा व संगडाह आदि क्षेत्रों में 8 हजार से अधिक बकरे काटे गए।

गुरुवार को भातियोज के दिन गिरिपार क्षेत्र की करीब 150 से अधिक पंचायतों में 30 हजार से अधिक बकरे काटे जाएंगे। यह पर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है।

animal image

इस दौरान पूरे क्षेत्र में लगभग 40 हजार से अधिक बकरों को काटा जाएगा। देश-विदेश से घर पहुंचे लोग पौष त्योहार गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय का सबसे बड़ा व खर्चीला त्योहार है। परंपरा निभाने के लिए हर परिवार त्योहार के दिन एक या इससे अधिक बकरे काटता है। इस पर्व की खासियत यह है कि जो लोग कार्य के सिलसिले में देश-विदेश चले जाते हैं, इस पर्व को मनाने के लिए वह भी अपने घर पहुंच जाते हैं। लोग इस पर्व का आनंद महीने भर से अधिक समय तक लेते हैं।

पूरे हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर एक ऐसी जगह है जहां पर पर्वतीय क्षेत्रों में इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है हालांकि कई परिवार सिर्फ इस त्यौहार को मनाने के लिए और समाज में अपना रुतबा बनाए रखने के लिए ब्याज तक से पैसे उठाकर त्योहार को मनाते हैं इस परंपरा का पुराना महत्व इसलिए है कि दूरदराज देश-विदेश अपने परिवारों से दूर रह रहे लोग इस त्योहार पर वापस लौट आते हैं।

पोंटा साहिब में गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित…

अवैध खनन के चलते जलाल नदी पर अस्तित्व का खतरा….

देवी नगर में लगी भयानक आग, लाखों का नुकसान…

ददाहू में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह बैठक आयोजित…

रेणुका खड़कोली हादसे में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons