15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

एसडीएम पांवटा साहिब ने बन्दरों को पकड़ने व रेहड़ी-फड़ी वालों के सत्यापन के दिए निर्देश…

Ashoka time’s…26 December

उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने बन्दरों के आतंक को देखते हुए इन्हे पकड़ने के लिए खण्ड विकास अधिकारी तथा कार्यकारी अधिकारी, पांवटा साहिब को निर्देश जारी करते हुए कहा कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में दिन-प्रतिदिन बन्दरों का आतंक बढ़ता जा रहा है।

बन्दरों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की फसलों को बर्बाद किया जा रहा हैं, जिसके कारण किसानो को आर्थिक हानि हो रही है। उन्होंने कहा कि ये खुंखार बंन्दर सड़क पर चल रहे राहगीरों पर भी हमला बोल देते हैं।

उन्होंने बताया कि इन बन्दरों से निजात पाने के लिए वन मण्डल अधिकारी पांवटा साहिब ने बंदरों को पकड़ने वाली टीम गठित की है तथा इस टीम का मो0नं0 78075-00617 उपलब्ध करवाया है। उन्होंने अधिकारियों को बंदरों को पकड़ने वाली इस टीम के साथ विशेष अभियान चलाकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के बन्दरों को पकडवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि शहर तथा ग्रामवासियों को असुविधा का सामना न करना पडे।

इस के अतिरिक्त उन्होंने उपमण्डल पुलिस अधिकारी, पांवटा साहिब को रेहड़ी-फड़ी लगाकर फल-सब्जियां व अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों का सत्यापन करने के भी निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि पहचान प्रमाणित होने पर ही उन्हें शहर में कोई भी धन्धा करने की इजाजत दी जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles