15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

अब यहां से हुई भारी मात्रा में चरस बरामद…

पुलिस को चकमा दे आरोपी फरार…

Ashoka time’s…16 December

हिमाचल के चंबा जिला में पुलिस ने नाके के दौरान एक गाड़ी से साढ़े तीन किलो चरस पकड़ने में सफलता हासिल की है।

आरोपी की पहचान 30 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी मधुबाड़ तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार चंबा पुलिस ने प्रवेश द्वार तुन्नूहट्टी में देर रात को नाका लगाया था। इसी दौरान रात के करीब डेढ़ बजे तीसा से पंजाब जा रही एक महिंद्रा पिकअप को निरीक्षण के लिए रोका गया। पुलिस को देख कर चालक घबरा गया और गाड़ी को एक तरफ ले जाकर एक दम से गाड़ी से उतर गया। गाड़ी में मक्की की बोरियां रखीं हुई थीं।

पुलिस जब उसकी गाड़ी की तलाशी लेने लगी, तो चालक मनीष मौका देख कर वहां से भाग गया, हालांकि पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन अंधेरे के चलते वह हाथ नहीं आया।

तलाशी के दौरान पुलिस को एक बोरी में साढ़े 3 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी में रखे कागज की जांच करके गाड़ी के मालिक की पहचान कर ली गई है।

डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles