16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पत्रकार पर हमला करने वालों की हुई शिनाख्त…सुपारी लेकर दिया था वारदातको अंजाम…गाड़ी बरामद…

Ashoka Times….11 December 

पांवटा साहिब में एक पत्रकार पर सुपारी लेकर हमला करने वालों की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है इस दौरान पांवटा साहिब के एक स्थानीय बदमाश द्वारा सुपारी लेकर आगे लोगों को हमला करने की बात सामने आई है।

पांवटा साहिब में पत्रकार नागेंद्र तरुण पर हमला करने वाले 6 के करीब लोगों की शिनाख्त हुई है जिसमें एक स्थानीय बदमाश भी शामिल है बताया जा रहा है कि एक गाड़ी जो कि कार रिपेयर एजेंसी के माध्यम से ली गई थी उसमें अपराधियों ने नागेंद्र तरुण को घेर कर उस पर डंडों और सरियों से हमला कर दिया था जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए थे वही अब इस काम में इस्तेमाल की गई कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है और अपराधियों की शिनाख्त भी हो गई है।

पोंटा साहिब जैसे बेहद शांत इलाके में अब सुपारी देकर हमला करवाने के मामले सामने आने लगे हैं ऐसे आपराधिक मामले बेहद कम देखने को मिलते हैं लेकिन अगर इन पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में यह और ज्यादा घातक रूप ले सकता है।

वही इस बारे में नागेंद्र तंरूण ने बताया कि उन पर हमला करने वाले आधा दर्जन के करीब लोग पुलिस की गिरफ्त में है गाड़ी भी बरामद कर ली गई है वही इस पूरे मामले में सुपारी लेकर आगे बदमाशों को सुपारी देने वाले गोलू सैनी का चेहरा भी सामने आया है जो पहले भी कई आपराधिक मामलों में सन्लिप्त रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles