19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

GOOD WORK…सड़कों पर दौड़ रहे बिना लाइसेंस बिना कागज़ ट्रेक्टर… पुलिस ने किया सीज़…

एक माह में कुचले गए दो मासूम…गई दो जानें

Ashoka Times…

पांवटा साहिब की सड़कों पर मौत बनकर ट्रैक्टर बेखौफ दौड़ रहे हैं लोगों की शिकायत के बाद मंगलवार को रेत से भरे एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया तो ना तो चालक के पास लाइसेंस मिला और न ही ट्रेक्टर के कागज़ थे जिसके बाद पुलिस ने ट्रेक्टर को इंपाउंड कर लिया है।

ढुलाई ठेकेदार के ड्राइवर से मिली 200 किलो सरकारी उड़द दाल… 

वही इस बारे में वार्ड नंबर 9 के रहने वाले संदीप शर्मा, राजेंद्र सिंह और डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल वीके लवानिया ने बताया कि लगातार दिन-रात इस रास्ते पर ट्रैक्टर दौड़ रहे हैं जिसके कारण न केवल बच्चों की जान को आफत है बल्कि आसपास के लोग भी काफी परेशान है खेतों में काम करने के लिए खरीदे गए ट्रैक्टरों का इस्तेमाल अवैध खनन और अवैध तरीके से रेत बजरी भरकर सड़कों पर दौड़ाया जा रहे हैं पुलिस को तुरंत ऐसे ट्रेक्टर्स को सीज़ करना चाहिए जो कमर्शियल तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

नकली दवाओं की तस्करी के लिए सॉफ्ट स्टेट के तौर पर उभर रहा हिमाचल प्रदेश…? 

अवैध खनन का धंधा गुरुद्वारा श्री कृपालशीला के नजदीक यमुना नदी में किया जाता है जहां से अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर डीएवी स्कूल देवी नगर और देईजी मंदिर के सामने से दौड़ते नजर आते हैं जिसके कारण लोग काफी परेशान हैं

बता दें कि पिछले 1 महीने में दो मासूम बच्चों को ट्रैक्टर से कुचल चुके हैं और यह ट्रैक्टर अवैध खनन में इस्तेमाल किए जाते थे शहर में दौड़ने वाले अधिकतर ट्रैक्टर्स खेतों में इस्तेमाल के लिए खरीदे गए हैं लेकिन इन ट्रेक्टरों से नदियों में न केवल अवैध खनन किया जा रहा है बल्कि सड़कों पर भी दौड़ाया जा रहा है जो कि पूरी तरह से गैर कानूनी है।

वही इस बारे में डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि इस तरह के ट्रैक्टर्स पर विशेष कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पुलिस द्वारा शिकायत के बाद एक ट्रैक्टर को इंपाउंड किया गया है जुर्माना भी लगाया गया है आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर विशेष कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles