Home / News / महिलाओं के गिरोह ने शिक्षक दंपती के सरेआम उड़ाए ₹40 हजार…

महिलाओं के गिरोह ने शिक्षक दंपती के सरेआम उड़ाए ₹40 हजार…

महिलाओं के गिरोह ने शिक्षक दंपती के सरेआम उड़ाए ₹40 हजार…

वारदात दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद…

animal image

Asokatime’s… 7September

AQUA

जिला हमीरपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक दंपती के सरेआम महिलाओं ने बड़ी चालाकी से तेजधार ब्लेड से बैग काटकर 40 हजार रुपये उड़ाए।

पीड़ित की पहचान राजेंद्र पराशर और रूमा देवी पराशर निवासी वार्ड नंबर तीन प्रतानगर हमीरपुर के रूप में हुई है।

AQUA

सेवानिवृत्त शिक्षक दंपती भारतीय स्टेट बैंक हमीरपुर शाखा में पैसे निकालने पहुंचा था। दंपती ने बैंक से 40 हजार रुपये की नकदी निकाली। इसके बाद एक दुकान पर गए।

दंपती को बैंक से पैसे निकालते हुए प्रवासी महिलाओं के गिरोह ने देख लिया था, जो बुजुर्ग दंपती का पीछा करते रहे। जैसे ही दंपती ने दुकान के भीतर प्रवेश किया, तो प्रवासी महिलाएं भी दुकान के भीतर घुस आई। दो महिलाएं दुकानदार से बात कर उनको उलझाती रही, जबकि एक प्रवासी महिला ने बड़ी चालाकी से बुजुर्ग के कंधे से लटके कपड़े के बैग पर तेजधार ब्लेड से कट लगाया और नोटों का बंडल निकाल लिया।

यह सारी वारदात दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।जैसे ही दंपती बाजार में कुछ दूर पहुंचा तो थैला कटा हुआ पाया। जब थैले की जांच की तो नकदी गायब पाई

इसकी सूचना उन्होंने अपने बेटे अनूप पराशर को दी। जिसने मौके पर पहुंचकर तुरंत आसपास की दुकानों के सीसीटीवी खंगाले। तभी एक दूध उत्पाद की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात सामने आ गई। इसके बाद उन्होंने सदर पुलिस को शिकायत दी।

शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने जगह-जगह दबिश देकर प्रवासी महिलाओं के गिरोह को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए।

उधर, एसएचओ संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस को चोरी की शिकायत मिली है। मामले की छानबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons