15.1 C
New York
Thursday, October 22, 2026

मतदान केंद्रों के बाहर से इस बार बूथ नम्बर गायब…मतदाताओं को हो रही परेशानी…

धीमी गति से चल रहा मतदान… लम्बी हुई कतारें..

Ashoka Times…

पांवटा साहिब में मतदान केंद्रों के बाहर बूथ नम्बर नहीं लिखे होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कई कई घंटे लाइन में लगने के बाद लोगों को पता चल पा रहा है कि यह बूथ उनका नहीं है।

दरअसल मतदान केंद्रों पर बूथ नंबर लिखे होते थे लेकिन इस बार मतदान केंद्र पर बूथ नंबर नहीं लगाए गए हैं जिसके कारण लोग डेढ़ घंटा तक लाइन में खड़े होकर अपने मतदान का इंतजार करते रहे और जब वह मतदान केंद्र के लिए अंदर गए तो उन्हें पता चला कि यह उनका बूथ नहीं है।

इस बारे में बूथ नंबर 45 पर डेढ़ घंटा खड़े रहने के बाद रजनी और कौशल्या ने बताया कि उनका बूथ नंबर 48 पर मतदान होना है जबकि वह 1 घंटे से बूथ नंबर 48 की लाइन में खड़े रहे । अगर मतदान केंद्रों पर बूथ नंबर भी लिखे होते जो कि हर वर्ष की तरह इस बार नहीं है तो लोगों को इस परेशानी से बचाया जा सकता था उन्होंने बताया कि हर वर्ष उनका मतदान प्राइमरी पाठशाला में ही होता रहा है लेकिन इस बार बूथ नंबर बदल गया है लेकिन बाहर लिखा नहीं गया था।

लंबी कतारों में खड़े लोग…धीमी गति से चल रहा मतदान

वहीं दूसरी और मतदान के लिए एक से डेढ़ घंटे का लम्बा समय लग रहा है 9 बजे लाइन में लगने वालों का नम्बर एक से डेढ़ घंटे बाद आ रहा है। इस बारे में मतदाता सुलेमान, देशराज, दीपक आदि ने बताया कि वह 9:00 बजे लाइनों में लगे थे और 10:30 बजे के करीब उनका नंबर लगा है।

बता दें कि चुनाव अधिकारियों द्वारा लगभग 2 सप्ताह से बारीकी से काम किया जा रहा था ताकि आम जनता को परेशानी ना उठानी पड़े।

वहीं दूसरी ओर चुनाव अधिकारी उपमंडल पांवटा साहिब विवेक महाजन से इस बारे में कोई पक्ष नहीं मिल पाया है कि आखिर मतदान केंद्रों के बाहर बूथ नंबर क्यों गायब हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles