14 C
New York
Thursday, October 22, 2026

72 परिवारों ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ….शिक्षा स्वास्थ्य के नाम पर लगातार पड़ रहा जनसमर्थन…

पढ़िए किस तरह से पांवटा साहिब में बदल रहे राजनीतिक परिदृश्य…

Ashoka Times…

पांवटा साहिब की सालवाला पंचायत में 72 परिवारों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है मनीष ठाकुर को अपना प्रत्याशी मानकर उन्हें वोट और सपोर्ट करने का फैसला लिया है।

आम आदमी पार्टी की जनसभा में उमड़ी भीड़ कांग्रेस और भाजपा के लिए बड़ी चुनौती पैदा कर रही है पांवटा साहिब में मनीष ठाकुर पिछले 10 वर्षों से लगातार डटे रहे हैं जिसका परिणाम अब सामने आने लगा है आम आदमी पार्टी की शिक्षा स्वास्थ्य और मुफ्त बिजली पानी की बेहतरीन व्यवस्था को देखते हुए बड़ी तादाद में जनसमूह आम आदमी में शामिल हो रहे हैं। वही इसका नुकसान सीधे-सीधे कांग्रेस पार्टी को उठाना पड़ रहा है।

मनीष ठाकुर की बैठक में उमड़ी भीड़ का एक दृश्य…

आप कांग्रेस को क्यों पहुंचा रही नुकसान…

इसका सबसे बड़ा कारण है मनीष ठाकुर लगभग 20 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी में बड़े पदों पर रहे हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं कहीं चुनावों में स्टेट के प्रभारी रहे हैं विशेष तौर पर युवाओं में उनका पूरे प्रदेश भर में बड़ा वर्चस्व माना जाता रहा है यही कारण है कि जो लोग उनके साथ जुड़े हुए थे वह आज भी उनके साथ मन से जुड़े हुए हैं।

बता दें कि लगातार कॉन्ग्रेस पंचायतों में आम आदमी पार्टी तेजी के साथ उनका सूपड़ा साफ कर रही है बड़ी तादाद में लोग शिक्षा स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को पाने के लिए आम आदमी पार्टी को स्पोर्ट कर रहे हैं विशेष तौर पर यहां पर मनीष ठाकुर की साफ छवि उनका सरल स्वभाव और युवा पीढ़ी में उनकी विशेष पकड़ उन्हें सबसे अलग कर रही हैं।

कॉन्ग्रेस को फिर झटका…कांग्रेस के दर्जनों बुजुर्ग-युवा बोले इस बार आम आदमी को हमारा समर्थन… 

बता दें कि पांवटा साहिब में धीरे-धीरे धरातल पर त्रिकोणीय हालात बन रहे हैं। कांग्रेस लगातार अपना ग्राफ गिरा रही है और आम आदमी पार्टी उस ग्राफ में इजाफा कर रही हैं टूटती पंचायतों के लोग कांग्रेस को अलविदा कह रहे हैं जो मतदान के समय तक काफी हालात बदल सकते हैं।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles