Home / News / कॉन्ग्रेस को फिर झटका…कांग्रेस के दर्जनों बुजुर्ग-युवा बोले इस बार आम आदमी को हमारा समर्थन…

कॉन्ग्रेस को फिर झटका…कांग्रेस के दर्जनों बुजुर्ग-युवा बोले इस बार आम आदमी को हमारा समर्थन…

कॉन्ग्रेस को फिर झटका…कांग्रेस के दर्जनों बुजुर्ग-युवा बोले इस बार आम आदमी को हमारा समर्थन…

कांग्रेस की मजबूत पंचायतों में से एक फिर हुई आप की…

animal image

Ashoka Times…6 November

AQUA

पांवटा साहिब में कांग्रेस का सबसे मजबूत वोट बैंक एक बार फिर आप की झोली में जा रहा है कभी कांग्रेस की मजबूत पंचायतों में से एक निहालगढ़ इस बार कांग्रेस को अलविदा कह आप पार्टी की और बढ़ गई है।

आम आदमी पार्टी द्वारा निहालगढ़ में एक बैठक बुलाई गई जिसमें निहालगढ़ के बड़े बुजुर्ग युवा सभी इक्कट्ठा हुए और उन्होंने एकमत होकर आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की बात कही।

AQUA

इस दौरान कई बुजुर्गों ने खुलेआम ऐलान करते हुए कहा कि पांवटा साहिब में कांग्रेस पार्टी सिर्फ उनका वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करने का प्रयास कर रही है यहां राजनीतिक तौर पर कभी कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं की कदर नहीं की जिसके चलते आज हम आम आदमी पार्टी में जाने के लिए मजबूर हैं ।

वहां मौजूद बुजुर्गों ने कहा कि मनीष ठाकुर एक मजबूत चेहरा है संगठन से जुड़े रहे हैं इसलिए वह पांवटा की राजनीति का भविष्य है इसलिए बड़ी संख्या में लोगों ने तय किया कि वह अपने परिवारों के साथ आम आदमी पार्टी को वोट करेंगे।

पिछले 1 सप्ताह में टोका- नगला, गुलाबगढ़, पुरूवाला, कुंडियों, निहालगढ़ ऐसी एक दर्जन के करीब पंचायतों में कांग्रेस के वोट बैंक को बड़ा झटका लगा है चाहे मुस्लिम बोर्ड हो और चाहे सैनी वोट टूट कर बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी को समर्थन दे चुके हैं परिणाम स्वरूप धीरे-धीरे कांग्रेसी और आम आदमी पार्टी एक सर तक पहुंच रही हैं। जहां यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार चुनावों के दौरान त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons