Home / News / उत्तराखंड हिमाचल सीमाओं पर बसे ग्रामीणों की हर समस्या का हो रहा समाधान…सुखराम

उत्तराखंड हिमाचल सीमाओं पर बसे ग्रामीणों की हर समस्या का हो रहा समाधान…सुखराम

उत्तराखंड हिमाचल सीमाओं पर बसे ग्रामीणों की हर समस्या का हो रहा समाधान…सुखराम

गोजर में दर्जनों परिवारों ने किया जोरदार स्वागत मुन्ना चौहान रहे उपस्थित…

animal image

Ashoka Times…

पोंटा साहिब की गोजर पंचायत में चौधरी सुखराम का जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान उनके साथ विधायक मुन्ना चौहान भी उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि चौधरी सुखराम को पहले से अधिक मार्जन के साथ विधानसभा में भेजा जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोजर पंचायत में चौधरी सुखराम का दर्जनों परिवारों ने स्वागत किया उनके साथ विकास नगर (उत्तराखंड) के विधायक मुन्ना चौहान भी उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल सीमाओं पर रहने वाले ग्रामीणों की जो भी समस्याएं हैं उन्हें दूर किया जा रहा है आवागमन के लिए चाहे पुल की व्यवस्था हो या रास्तों की सभी का समाधान हो रहा है। उत्तराखंड में भाजपा सरकार है और हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने जा रही है सीमाओं पर रहने वाले ग्रामीणों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी इसका आश्वासन देते हैं।

पांवटा कांग्रेस नहीं मना पाई अपने ही बड़े नेताओ को…प्रचार में बुरी पिछडी… 

इस दौरान चौधरी सुखराम ने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल सीमाओं पर बसे सभी ग्रामीण क्षेत्रवासियों को उनकी सभी समस्याओं का हल मिल रहा है। प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने जा रही है कहीं छोटी बड़ी समस्या रह भी गई है तो उसे भी दूर कर दिया जाएगा उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता के बीच वह 5 वर्ष रहे हैं और आगे भी रहेंगे।

इस मौके पर प्रधान विद्या देवी, उप प्रधान गुरजीत सिंह, युवा मोर्चा उप अध्यक्ष रणबीर सिंह, अर्जुन सिंह, शेर सिंह, पृथ्वी सिंह, केशू राम, मुल्ला राम, गुलाब सिंह, सरवण आदि लोग मौजूद रहे।

सैनिटाइजर घोटाले के कारण बिंदल ने गंवाया प्रदेश अध्यक्ष पद…विक्रमादित्य 

 

 

उपप्रधान सहित 20 परिवारों ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन….. 

रिहायशी इलाके से शेर जंग नेशनल पार्क पहुंचा हाथियों का झुंड….वन विभाग ने दिन-रात की मेहनत लाई रंग 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons