Home / News / पांवटा कांग्रेस नहीं मना पाई अपने ही बड़े नेताओ को…प्रचार में बुरी पिछडी…

पांवटा कांग्रेस नहीं मना पाई अपने ही बड़े नेताओ को…प्रचार में बुरी पिछडी…

पांवटा कांग्रेस नहीं मना पाई अपने ही बड़े नेताओ को…प्रचार में बुरी पिछडी…

गढ़ मानी जाने वाली पंचायतों में भी टूट गई कांग्रेस…

Ashoka Times…1 November

animal image

पांवटा साहिब में सीमटती कांग्रेस चुनाव के आखिरी दौर में पहुंच गई है लेकिन अब तक अपने ही बड़े रूठे हुए चेहरों को बनाने में नाकामयाब रही है यह पांवटा विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन रहा है।

एक और जहां पांवटा विधानसभा कांग्रेस में कार्यकर्ता मेहनत करते नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के बड़े नेता अब तक रुष्ट नेताओं को नहीं मना पाए हैं जिसके कारण पूरी तरह से पांवटा विधानसभा में कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है।

animal image

वही आपको बता दें कि पहले ही कांग्रेस के कई बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी का दामन थाम चुके हैं इसके अलावा बड़े मुस्लिम चेहरे भी अंदरूनी तौर पर नाराज हैं इस वोट बैंक का भी करारा झटका कांग्रेस को लगने वाला है सिर्फ इतना ही नहीं भाजपा से नाराज लोग भी इस बार कांग्रेस को पीट दिखा चुके हैं वह भी निर्दलीय खड़े कई लोगों में अपना दर्द ढूंढ रहे हैं।

पांच वर्ष भटकते रहे कार्यकर्ता….

विधानसभा पांवटा साहिब में पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस के लोग भाजपा के सामने नतमस्तक रहे। कांग्रेस के बड़े संरक्षक अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाए और ना ही कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं की समस्याएं जानने का प्रयास किया गया। जिसके कारण कांग्रेस के कई बड़े कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव से अपने आपको अलग कर चुके हैं या फिर दूसरी पार्टियों में ज्वाइन कर चुके हैं।

कुल मिलाकर इस बार कांग्रेस चुनाव के आखिरी दिनों तक रूष्ट नेताओं को नहीं मना पाई है जिसका सीधा प्रभाव पांवटा विधानसभा सीट पर देखने को मिल रहा है सिर्फ इतना ही नहीं कोर इलाके में भी जो हवा कांग्रेस की होनी चाहिए थी वह अब तक नहीं बन पाई है। कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा समय रहते कुछ ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस का भविष्य पोंटा साहिब से पूरी तरह से उखड़ जाएगा।

सैनिटाइजर घोटाले के कारण बिंदल ने गंवाया प्रदेश अध्यक्ष पद…विक्रमादित्य

अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में चार देवताओं को न्योता… 3 नवंबर को पहुंचेंगे रेणुका

पांवटा में बहरहाल बैरियर पर 5 लाख व्यक्ति से बरामद…नहीं दिखा पाए लेन-देन के कागज

शिलाई को 5 वर्षों में वो मिला जो 50 वर्षों तक नहीं मिल पाया…. बलदेव

मां और 9 वर्षीय बच्चे की हत्या मैं इस्तेमाल दरांत बरामद…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons