Ashoka time’s…2 feb 26
जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
देर रात पुंघ क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की एक बस से 604 ग्राम चरस बरामद कर एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे पर पुंघ के समीप नियमित नाकाबंदी कर रखी थी।
इसी दौरान हरियाणा रोडवेज की बस (HR55GV4807) को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार यात्रियों और उनके सामान की गहन तलाशी के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध यात्री के पास से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। वजन करने पर बरामद मादक पदार्थ 604 ग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में ले लिया।

