15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

खली जमीन विवाद…पांवटा तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप…प्रश्न पूछने पर पत्रकारों से उलझे…

Ashoka Times…26 December 2025

पांवटा साहिब में एक बार फिर दिलीप सिंह राणा उर्फ खली ने प्रेस वार्ता करते हुए पांवटा तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि इस दौरान वे पत्रकारों से ही उलझ गए और काफी निचली स्तर भाषा का प्रयोग किया।

पांवटा साहिब में शुक्रवार दोपहर बाद दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने अपनी जमीनी विवाद को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए । इस दौरान उनके साथ कई नए चेहरे थे। उन्होंने भी अपने-अपने जमीनी विवादों को सामने रखा। दिलीप सिंह राणा ऑफ़ द ग्रेट खली ने आरोप लगाते हुए कहा कि पांवटा साहिब के तहसीलदार भूमि माफिया से मिलकर लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस तरह से पोंटा साहिब और हिमाचल प्रदेश की तरक्की नहीं हो पाएगी। इस दौरान जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आप पर भी आरोप लगे हैं कि आपने रातों-रात जमीन पर कब्जा लेने के लिए पंजाब से गुंडे बुलाए थे तो इस पर खली तहश में आ गए और उन्होंने भरी प्रेस वार्ता में कहा कि अगर कोई घर में घुसेगा तो उसको जूते भी मारेंगे और खातिरदारी भी करेंगे।

बता दे कि पिछली बार जमीनी विवाद के दौरान दूसरी पार्टी ने आरोप लगाए थे की दिलीप राणा और द ग्रेट खली ने पंजाब से गुंडे और बाउंसर मंगा कर उस जमीन पर कब्जा कर लिया है जो उनकी है ही नहीं उन्होंने कहा कि उन्होंने गलत नंबर पर कब्जा किया है। उस वक्त दूसरी पार्टी ने अपने दस्तावेज भी दिखाए दें।

वही आपको बता दें कि उक्त मामले में तहसीलदार पांवटा साहिब की पावर्स को स्नैच कर लिया गया था और एसडीएम पांवटा साहिब को उक्त मामले की जांच सौंपी गई थी। दिलीप सिंह राणा उर्फ खली ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस उस वक्त की है जब एसडीएम पांवटा साहिब की जांच तकरीबन आखिरी पड़ाव पर है ऐसे में दिलीप राणा उर्फ खली की प्रेस कॉन्फ्रेंस करना कई लोगों को ऐसा भी लग रहा है की जांच को प्रभावित करने के लिए या दबाव बनाने के लिए यह प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी।

हालांकि इस पूरे मामले में क्या सच्चाई है यह जांच का विषय है और जांच का इंतजार करना चाहिए उसके बाद ही तय हो पाएगा कि कौन गलत है और कौन सही…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles