12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

ए. के. एम.में विश्व मानवाधिकार दिवस पर पोस्टर मेकिंग,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजन…

Ashoka time’s…10 December 25

ए. के. एम. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ददाहू में विश्व मानवाधिकार दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कक्षा पहली से पाँचवी तक के छात्रों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अत्यंत सुंदर और आकर्षक पोस्टर बनाकर मानवाधिकारों की महत्ता को दर्शाया। बच्चों की रचनात्मकता देखते ही बनती थी। इस प्रतियोगिता में प्री प्राइमरी लेवल पर युवान ने पहला, अथर्व ने दूसरा, इन्या, अलीशा और मन्नत ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राइमरी लेवल पर काव्यांश और यक्ष ने पहला अरिज ने दूसरा प्रज्ञा व हार्दिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा छठी से बारहवीं तक के छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसे दो वर्गों जूनियर (6 से 8) और सीनियर (9 से 12) में विभाजित किया गया। प्रतियोगिता बेहद रोचक और जानकारी पूर्ण रही। छात्रों ने तेजी और आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी सामान्य ज्ञान एवं जागरूकता का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में जूनियर लेवल पर परशुराम सदन से सिमरन, लवली और परिणीति ने पहला, रेणुका सदन से आर्य, हेमंत और देवांश गर्ग ने दूसरा तथा इसी सदन से मयंक, देवांश और अंशुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर लेवल पर शारदा सदन से विनायक, चिराग और अंकुश ने पहला, रेणुका सदन से अयाना और नविता ने दूसरा तथा परशुराम सदन से सक्षम, यश और समृद्ध ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया और अनुशासन एवं उत्साह का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुरेन्द्र कुमार ने विजेताओं को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना की। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापक गण मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles