11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

5.860 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार…न्यायालय में पेश

Ashoka time’s…6 December 25

राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 5.860 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करी।

आरोपी की पहचान करण घई (32) पुत्र अश्वनी घई, निवासी कृष्णा नगर, शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम एएसआई पुनीत शर्मा स्पेशल सेल शिमला की टीम ने स्थानीय बस स्टैंड शिमला के पास, गुरुद्वारा के नजदीक गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 5.860 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ थाना सदर शिमला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड के लिए आवेदन किया जाएगा, ताकि यह जांच की जा सके कि वह चिट्टा कहां से ला रहा था और इसके पीछे और कौन लोग शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles