11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

वीडियो वायरल के बाद दो दिनों में अवैध शराब की 10 भट्टियां नष्ट…5000 लीटर लाहन बहाया…

Ashoka Times…4 November 2025

पांवटा साहिब के खारा के जंगलों का विडियो वायरल हुआ जिसके बाद दो दिनों के भीतर पुलिस और वन विभाग द्वारा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने 5000 लीटर के करीब लाहन जिससे कच्ची शराब बनाई जाती है वो नष्ट किया गया है। इसके अलावा 10 भट्ठियों को नष्ट भी किया है ।

बता दे की तीन रोज पहले जान पर खेल कर स्थानीय निवासी हरबंस लाल ने खारा के जंगलों में 100 से अधिक अवैध शराब की भट्ठियों के होने का वीडियो वायरल किया था। उन्होंने आरोप लगाए थे कि हर सप्ताह पुलिस और वन विभाग को एक लाख रुपए तक की रिश्वत अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के द्वारा दी जाती है। अशोका टाइम्स द्वारा इस पूरे मामले को उठाया गया था। इसके बाद अब वन विभाग और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर दावा किया है कि 10 शराब की भट्टियां और लगभग 5000 लीटर लाहन नष्ट किया है। हालांकि अभी तक खारा के जंगलों में अवैध रूप से शराब बनाने वाले एक भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अलबत्ता खारा के जंगलों में बनने वाली शराब का वीडियो वायरल करने वाले हरबंस लाल पर कई तरह के धमकियों के बादल जरूर छा गए हैं।

वीडियो वायरल करने वाले को मिल रही धमकियां…

वही आपको बता दे की खड़ा के जंगलों में अवैध कच्ची शराब को लेकर वीडियो वायरल करने वाले हरबंस लाल को धमकियां दी जा रही है। क्योंकि उन्होंने खारा के जंगलों में 100 से अधिक भारतीय होने का दावा किया था वहां की वीडियो वायरस की थी इस दौरान उन्होंने कुछ पुलिस कर्मियों के नाम भी लिए थे जो शराब माफिया की शराब को अंतर राज्य स्तर पर सुरक्षा प्रदान कर सप्लाई में मदद करते हैं।

पुलिस के उच्च अधिकारी करें निष्पक्ष जांच…

वही उम्मीद की जा रही है कि जिला सिरमौर के उच्च अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम पर निष्पक्ष जांच के आदेश देंगे और संलिप्त लोगों पर कार्रवाई भी करेंगे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles