11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सभी विभाग सर्दी के मौसम की समय रहते आवश्यक तैयारियां करें पूर्ण-उपायुक्त

उपायुक्त ने सर्दी के मौसम से संबंधित तैयारियों को लेकर विभागाध्यक्षों व उपमंडल अधिकारियों के साथ बैठक की।

Ashoka time’s…3 December 25

नाहन 03 दिसम्बर। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय में जिला के सभी विभाग प्रमुखों के साथ बैठक आयोजित कर सर्दियों की तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला के सभी उपमंडलाधिकारी व खंड विकास अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।
उन्होंने जिला के अधिकारियों को हिमस्खलन और भारी बर्फबारी वाले क्षेत्रों में मानव संसाधन, मशीनरी और अन्य आवश्यक सामग्री की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मौसम की चुनौतियों के लिए तैयार रहें तथा आवष्यक तैयारियों को समय रहते पूर्ण कर लें।
उन्होंने बताया कि उपमंडल संगडाह के अन्तर्गत आने वाले धार्मिक पर्यटन स्थल चूडधार में संभावित बर्फबारी व सर्दीयों के मौसम के चलते धार्मिक यात्रा व अन्य पर्यटन गतिविधियों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने उपमंडलाधिकारी संगडाह को निर्देष दिए कि वह चूडधार जाने वाले यात्रियों व ट्रैकर्स पर कड़ी नजर रखें तथा इस बारे स्थानीय स्तर पर आवष्यक जागरूकता लाने के प्रयास करें।
उन्होंने सभी उपमंडलाधिकारीयों को सर्दियों की तैयारियों और प्रतिक्रिया के दौरान कुषल समन्वय के लिए उपमंडल स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देष दिए तथा नामित नोडल अधिकारीयों के नाम दूरभाष सहित जिला आपदा प्रबंधन को उपलब्ध करने के लिए कहा। उन्होंने उप मंडलाधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी विभागों के साथ शीतकालीन तैयारियों को लेकर बैठक ओयोजित करने के लिए कहा।
उपायुक्त ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को उन क्षेत्रों में पर्याप्त राषन और ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा जहां बर्फबारी और सड़क अवरोध के कारण सर्दी के मौसम में सम्पर्क कट जाता है। उन्होंने विद्युत, जल शक्ति, दूर संचार व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से ऐसे क्षेत्रों में सड़क, दूरसंचार, बिजली व पानी जैसी आवष्यक बुनियादी व्यवस्था सुचारू रखने तथा समय रहते अपने संसाधनों की तैनाती करने के लिए कहा ताकि आवष्यकता पड़ने पर समयबद्ध तरीके से बहाली का काम किया जा सके।
उपायुक्त ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि सचेत ऐप पर उपलब्ध प्राकृतिक आपदाओं तथा दैनिक मौसम संबंधी जानकारियों का अनुसरण करें।
उन्होंने स्वास्थय विभाग को निर्देष दिए कि दूर दराज के क्षेत्रों में आवष्यक दवाईयों व अन्य स्वास्थय सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करें।
जिला आपदा प्रबंधन (डीडीएमए) की समन्वयक अनीता ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए सर्दियों की तैयारियों संबधी मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर.वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) योगेश रोल्टा, सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी नाहन डॉ. अंजलि गर्ग, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles