16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

दर्दनाक हादसा…400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार…बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

Ashoka time’s…1 December 25

उपमंडल रामपुर में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 72 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार भगवाना दास पुत्र ज्वाला दास निवासी गांव बाशरी, डाकघर नारायण, तहसील रामपुर, जिला शिमला अपनी कार (HP06C-6003, ऑल्टो 800) में दालोग से अपने घर बाशरी लौट रहे थे। जैसे ही वह बाशरी के पास छलेणी मोड़ पर पहुंचे, कार पर से उनका नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क से करीब 400 से 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक भगवाना दास की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में थाना रामपुर में बीएनएस की धारा 281 व 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। हादसे की रिपोर्ट दिलीप सिंह पुत्र थानू राम निवासी बाशरी, ने दर्ज करवाई, जिसमें उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles