काफी मात्रा में बरामद किए कैप्सूल…
… एक युवक नाहन के आईटीआई के समीप का रहने वाला दूसरा युवक नाहन के तहत शीरुमाईला का रहने वाला…
Ashoka time’s…19 November 25
सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने नाहन के दो युवकों को नशे के जखीरा के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर पांवटा साहिब बेरियर पर नाका लगाकर मोटर साईकिल नम्बर HP 71-2452 को रोका जिसमें पुलिस ने मोटरसाइकिल के चालक कृष्ण उर्फ बबलू निवासी शिमला रोड़ नजद आई.टी.आई. नाहन तथा मोटर साईकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति हरिराम निवासी गांव शीरू माईला, डाकघर कांगटा फैलग, तहसील नाहन के पास से नशे का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने तलाशी करने पर उनके बैग से 13 स्ट्रिप्स कैप्सूल Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules SPASMORE जिनमें 12 स्ट्रिप्स में 08/08 नशीले कैप्सूल व एक स्ट्रिप में 04 अदद नशीले कैप्सूल Tramadol कुल 100 नशीले कैप्सूल बरामद किये गये हैं। उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में ND&PS ACT में मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को 03 दिन के पुलिस हिरासत में लिया गया है।

