15.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रम को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी-विनय कुमार

राजगढ में आयोजित उपमंडल स्तरीय विकासात्मक कार्यों तथा शिकायत निवारण समिति बैठक की विधान सभा उपाध्यक्ष ने की अध्यक्षता

Ashoka time’s…18 November 25 

नाहन,18 नवम्बर। विधान सभा क्षेत्र पच्छाद के उप मंडल राजगढ में आज हिमाचल प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय विकासात्मक कार्यों तथा शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, एसडीएम राजगढ राज कुमार ठाकुर, डीएसपी राजगढ विद्या चंद नेगी,नगर पंचायत अध्यक्षा ज्योति साहनी, कार्यकारी खंड विकास अधिकारी कुलदीप सिंह, समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य सहित विभिन्न विभागो के अधिकारीयों ने भाग लिया।

विधान सभा उपाध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के कल्याणार्थ अनेको कल्याणकारी योजनाएं व कार्यक्रम चला रखे है, उन्हे पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना अधिकारियों की ज़िम्मेवारी है। सरकार लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी शिकायतों का घर-द्वार पर निवारण किया जा रहा है।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग सहित क्रमवार सभी विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं तथा किए गए कार्य से अवगत कराया गया।

बैठक में शिकायत निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओ व सुझावों को बैठक अध्यक्ष विनय कुमार के समक्ष रखा, जिस पर संज्ञान लेते हुए विधान सभा उपाध्यक्ष ने संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए तथा उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन व निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए । विभाग और जनता के समन्वय से कार्य निर्बाध रूप से शीघ्र पूर्ण हो सकेंगे।

उन्होंने क्षेत्र की बिजली की लो वोल्टेज समस्या पर आश्वस्त किया कि शीघ्र ही आरडीएसएस योजना के तहत पच्छाद व राजगढ क्षेत्र में 200 ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे है जिससे इस समस्या का स्थाई समाधान होगा।

उन्होंने पुलिस विभाग को कहा कि वह नशे के खिलाफ सख्ती से कारवाई करें ताकि नशा मुक्त समाज की परिकल्पना पूर्ण हो सके।

बैठक में उद्यान विभाग द्वारा अवगत करवाया गया कि वित वर्ष 2025-26 में खंड राजगढ में 1 करोड 60 लाख रुपए का बजट उपलब्ध है जिसमें विभिन्न योजनाओ के तहत अब तक 1 करोड 8 लाख रुपए व्यय कर 362 लाभार्थियो को लाभान्वित किया जा चुका है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अवगत कराया गया कि सिविल अस्पताल राजगढ में 8 चिकित्सकों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 300 लोगों की स्वास्थ्य जांच पूर्ण की जा रही है।
एसडीएम राजगढ राज कुमार ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा सभी मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles