13.6 C
New York
Wednesday, November 4, 2026

कांडोकांसर व कोटली में कलाकारों ने दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी….

Ashoka time’s….17 सितंबर 25

जिला सिरमौर में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे फोक मीडिया विशेष प्रचार अभियान के तहत आज विकासखंड पांवटा साहिब के ग्राम पंचायत कांडोकांसर के गांव कोटली बागना व ग्राम पंचायत कोलर में विभागीय अनुमोदित दल सरस्वती कला मंच के कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को अनुसूचित जाति/जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्गों के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ प्रदेश सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान कलाकारों ने लोगों को बताया कि प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेटी के विवाह पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 51 हजार तथा मुख्यमंत्री शगुन योजना के अन्तर्गत बीपीएल परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए 31 हजार रुपये की वितिय सहायता प्रदान की जाति है।
कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बताया कि अन्तर्जातिय विवाह प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत यदि कोई स्वर्ण जाति युवक अथवा युवती अनुसूचित जाति वर्ग से विवाह करता है तो प्रदेश सरकार द्वारा 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है तथा अल्पसंख्यक समुदायों के मैधावी विद्याथि्र्ायों के लिए शिक्षा विभाग के माध्यम से छात्रवृति प्रदान की जाती है। अनुसूचित जाति/जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्गों को स्वर्ण जयंती आश्रय योजना से गृह निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये की सहायता भी की जाती है। नाटक के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृति पर चोट करते हुए बताया कि नशे न केवल एक व्यक्ति बल्कि पूरा परिवार व समाज भी प्रभावित होता है। उन्होंने सिरमौर को नशा मुक्त बनाने व स्वयं को नशे से दूर रहने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles