18.7 C
New York
Sunday, October 25, 2026

हिमाचल में बड़ा बस हादसा, 35 लोग घायल, 7 की हालत गंभीर…

Ashoka Times…11 julay 2025

हिमाचल प्रदेश में एक बेहद दुखद बस हादसा सामने आया है जिसमें 35 लोग घायल हुए हैं और साथ की हालत गंभीर बताई जा रही है मामला बिलासपुर का है जहां पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पंजाब से लौट रही एक निजी बस सुबह नम्होल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस हादसे में सवार 35 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस बस में कुल 35 लोग सवार थे। सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एम्स बिलासपुर कोठीपुरा में घायलों को उपचार मुहैया करवाया जा रहा है।

हादसे के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई की। यह बस दाड़लाघाट से पंजाब गई थी। रात के समय श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही थी। इस दौरान नम्होल के पास ट्रक को बस चालक पास देने लगा, लेकिन अचानक ही चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बस से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस की सहायता से एम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles