11.5 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई दो नाबालिक बच्चों की दर्दनाक मौत …

नाबालिक बच्चों को बिल्कुल ना दे बाइक, मां-बाप ले सबक…

Ashoka Times…1june 2025

पांवटा साहिब में बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया मिश्रावाला के नजदीक दो नाबालिक बच्चे जिनकी उम्र 15 वर्ष और 13 वर्ष बताई जा रही है तेज रफ्तार सड़क हादसे में अपनी जान गवा बैठे।

बताया जा रहा है कि नजदीक में ही खेड़े महाराज का भंडारा था जहां जाने के लिए दोनों नाबालिक बच्चे गुरजीत और देव घर से बाइक उठा ले गए और तेज रफ्तार के चक्कर में सीधे पेड़ से टकरा गए जिसके कारण दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए एक बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो दूसरे ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि गुरजीत अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था जिसकी मौत के कारण मां-बाप बुरी तरह से सदमे में है।

नाबालिक बच्चों को बिल्कुल ना दे बाइक मां-बाप के लिए सबक हो हादसा…

वहीं मिश्रा वाला के पूर्व प्रधान रहे फ्रीज खान और स्थानीय निवासियों ने बताया कि बच्चे पढ़ने में होशियार थे लेकिन जरा सी गलती मासूम बच्चों पर भारी पड़ गई बेहद दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि सिर्फ मिस्रवाला ही नहीं आसपास के जितने भी क्षेत्र हैं सभी मां-बाप को इस सड़क हादसे से सबक लेना चाहिए और अपने नाबालिक बच्चों को बिल्कुल भी बाइक चलाने ना दें।

वही माजरा पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Previous articleFree Spin And Win
Next articleBest Pokies App Android

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles