13.2 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

ओवरटेक के चक्कर में भयंकर सड़क दुर्घटना, महिला की दर्दनाक मौत…पति गंभीर 

 

Ashoka Times….25 may 2025

Paonta sahib के पीपलीवाला में भयंकर सड़क दुर्घटना सामने आई है। चश्मदीदों के अनुसार महिला कार चला रही थी और ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही पिक अप से जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

पांवटा साहिब के पीपली वाला नेशनल हाईवे पर उत्तराखंड से नंबर की कार और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। सड़क हादसा इतना खतरनाक था कि आसपास के लोग भी डर गए। इस दौरान एक यूके नंबर की गाड़ी में सवार मृतक महिला तुलसी देवी की दर्दनाक मौत हो गई और उनके पति दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों ही देहरादून के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि एक गाड़ी पांवटा साहिब की ओर से जा रही थी और दूसरी गाड़ी नाहन की ओर से आ रही थी दोनों ही गाड़ियां उत्तराखंड की थी। चश्मदीदों की माने तो यूके 07 बीयु 0933 पिपली वाला के पास एक गाड़ी को ओवरटेक कर रहे थे इस दौरान सामने से पिकअप आ गई और दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें बताया जा रहा है कि कार चल रही महिला ड्राइवर की मौत हो गई और उनके साथ बैठे अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए। बता दे कि लोगों ने बा मुश्किल एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल में गंभीर घायलों को पहुंचाया है।

वही माजरा पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस पता लग रही है कि आखिर किन कर्म से एक्सीडेंट हुआ कौन इसमें चालक थे।

 

 

Previous articleBetreels Promo Code
Next articleBlackjack 21 3 Odds

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles