10.4 C
New York
Monday, October 19, 2026

सीएम जयराम ठाकुर ने एसडीएम के समक्ष नामांकन पत्र भरा..

Asokatime’s… 19 October 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भरा। सीएम जयराम ठाकुर ने थुनाग में एसडीएम के समक्ष अपना नामांकन पत्र दर्ज करवाया।

इससे पहले सीएम जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कुथाह में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद सीधे नामांकन पत्र भरने हेतु थुनाग पहुंचे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों का सारा जिम्मा एक सराजी के ऊपर है और सराजी उस काम को सफल करके दिखाएंगे। सीएम ने कहा कि सराज उनके दिल में बसा हुआ है और इसको शिखर पर ले जाने के लिए उन्होंने भरसक प्रयास किया है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल में 62 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। वहीं शेष विधानसभा सीटों पर भी भाजपा जल्द ही अपने योद्धाओं के नाम घोषित कर सकती है। उधर कांग्रेस ने अभी फिलहाल 46 सीटों पर ही उम्मीदवार घोषित किए है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles