10.4 C
New York
Monday, October 19, 2026

विदेशी पार्सल के नाम पर महिला से ठगे लाखों रुपए… मामले की जांच में जुटी पुलिस

Asokatime’s….19 October

जिला ऊना क्षेत्र अंब में एक महिला के साथ 9.55 रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

महिला ने बताया है कि उसे एक फोन कॉल आई थी व्यक्ति ने बताया कि यह वह दिल्ली एयरपोर्ट से बोल रहा है और उनके नाम पर विदेश से एक पार्सल आया है। महिला ने बताया कि पहले तो उसे मना कर दिया था कि वह पार्सल उसका नहीं है

लेकिन बाद में उसने सोचा कि उसके पति का बाहर के लोगों से काम रहता है। इस पर बीते 30 सितंबर को उसने अपने एसबीआई खाते से 1.25 लाख रुपये उन्हें ट्रांसफर कर दिया। पैसे मिलने पर उन्होंने उसे जल्द पार्सल मिलने की बात कही और यह भी बताया कि उन्हें कुछ और डाक्यूमेंट्स के लिए भुगतान करना पड़ेगा अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी और यह पार्टनरशिप करना ही होगा नहीं तो सरकार के पास जाएगा और आपके पति के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

बता दे इतना ही नहीं उन्होंने उसे और पति को जेल होने का भी जाने का भी डर दिखाया
इस पर महिला ने एक अक्तूबर को एसबीआई के खाते से एक लाख, पीएनबी के खाते से दो लाख, अन्य खाते से 1.80 लाख रुपये 3 अक्तूबर को एक लाख रुपये, 6 अक्तूबर को 21,000 रुपये, 2.29 लाख रुपये ट्रांसफर किए। महिला के अनुसार वह अभी और धनराशि की मांग कर रहे हैं और उन्हें धमका रहे हैं।

वही एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी हुई है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles