Home / Politics / पांवटा उत्तराखंड सीमा पर मिले गोवंश के अवशेष…हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश…. 

पांवटा उत्तराखंड सीमा पर मिले गोवंश के अवशेष…हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश…. 

पांवटा उत्तराखंड सीमा पर मिले गोवंश के अवशेष…हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश…. 

एसपी सिरमौर बोले अवशेष उत्तराखंड में पाए गए हैं… फिर भी जांच के आदेश…

animal image

Ashoka Times….31 March 2025

पांवटा साहिब के नवादा क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिले हैं । इसके बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश पैदा हो गया है स्थिति को देखते हुए एसपी सिरमौर खुद मौके पर पहुंच रहे हैं।

animal image

मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के नवादा क्षेत्र में 10 से 15 गोवंश अवशेष बताए जा रहे हैं हालांकि अभी जांच का विषय है कि यह अवशेष कहां से लाकर यहां पर डंप किए गए हैं। लेकिन सपा सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने कहा कि हमारे पुलिस टीम व अन्य लोगों ने प्राथमिक जांच के दौरान पाया है कि गोवंश उत्तराखंड क्षेत्र की ओर से आए हैं। उधर मौके पर कई हिंदू संगठन भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश वह उत्तराखंड सरकारों को तुरंत कार्रवाई करने का आह्वान किया है। वहीं इन गोवंश के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसके कारण पांवटा साहिब में स्थिति और अधिक गंभीर बन रही है।

वहीं दूसरी और पांवटा साहिब के बाईपास पर हिंदू संगठनों के लोग जितना शुरू हो गए हैं बताया जा रहा है कि जल्द ही चक्का जाम किया जा सकता है। वही आपको बता दे की जिस क्षेत्र में यह है गोवंश पाए गए हैं यह बता पाना मुश्किल है कि यह हिमाचल प्रदेश में गोवंश पर अत्याचार किया गया है या उत्तराखंड में फिलहाल लोगों के आक्रोश को देखते हुए दोनों और से ही जांच प्रारंभ की जा सकती है।

वहीं कहीं बुद्धिजीवियों ने कहा कि ईद के मौके पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए है कृत्य हुआ हो सकता है हिंदूसगठनों को संयमस काम लेना चाहिए और कानून की कार्रवाई पर विश्वास रखना चाहिए।

वही मौके पर एसपी सिरमौर भी आ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं जांच और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि अवशेष उत्तराखंड सीमा में पाए गए हैं । प्राथमिक जांच में हिमाचल प्रदेश में गोवंश की हत्या नहीं हुई है लेकिन फिर भी वह इस पूरे मामले की गहनता से जांच करेंगे और जो भी आरोपी होंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, थाना प्रभारी पुरूवाला राजेश पाॅल भी मौके पर पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons