13.2 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

Breaking news…8 मार्च को होने वाली अंग्रेजी परीक्षा रद्द…

Ashoka time’s…7 March 25 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को होने वाली 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह फैसला चंबा जिले के चुवाड़ी स्कूल में हुई बड़ी लापरवाही के बाद लिया गया, जहां 10वीं कक्षा के बजाय 12वीं का प्रश्नपत्र खोल दिया गया।

बोर्ड ने इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया। बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिक्षा बोर्ड जल्द ही नई परीक्षा तिथि घोषित कर सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles