16.5 C
New York
Friday, October 30, 2026

अक्टूबर माह में परसा डेंगू का खतरा…18 दिनों में 70 डेंगू रोगी

Asokatime’s…18 October 

जिला ऊना में डेंगू रोग तेजी से बढ़ता जा रहा है बता दें कि 2 माह के भीतर जिला में करीब 100 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 

सितंबर महीने में भी पीड़ितों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर किया गया था।बता दें कि अक्टूबर में स्वास्थ्य विभाग भी डेंगू को लेकर अलर्ट मोड पर है।

वही, स्वास्थ्य विभाग की माने तो बरसात का मौसम खत्म होने के बाद हुई लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी जमा हुआ है जिसके चलते लगातार जिला में डेंगू का रोग फैला है।

डेंगू के रोग के तेजी से फैलने के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। लोगों को डेंगू रोग के प्रति सचेत करने के साथ-साथ इस रोग पर काबू पाने के लिए भी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सितंबर 2022 में जिला में डेंगू के 49 मामले सामने आए थे जबकि उसके बाद अक्टूबर के पहले 18 दिनों में अभी तक 70 डेंगू रोगी सामने आ चुके हैं।

रीजनल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमन शर्मा का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, वही लोगों को भी अपने रिहायशी क्षेत्रों में या घरों में किसी भी प्रकार से पानी जमा नहीं होने देने की हिदायत दी गई है।

वही, डॉ रमन शर्मा ने कहा कि जैसे-जैसे मौसम में सर्दी बढ़ती जाएगी वैसे-वैसे डेंगू का खतरा कम होगा। उन्होंने नवंबर माह के पहले सप्ताह तक लोगों से डेंगू के प्रति विशेष एहतियात बरतने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles