16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

विधानसभा उपाध्यक्ष ने सिविल हॉस्पिटल ददाहु में एक्स-रे प्लांट का किया लोकार्पण…

Ashoka time’s…7 feb 25 

नाहन 7 फरवरी-विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज सिविल हॉस्पिटल ददाहु में 10 लाख रुपए की लागत से स्थापित एक्स-रे प्लांट का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय लोगों को नये एक्स- रे प्लांट की बधाई देते हुए कहा कि इस प्लांट के स्थापित होने से इस क्षेत्र की 25 30 पंचायत के लोगों को एक्स-रे करवाने की सुविधा प्राप्त होगी। पहले यहां के लोगों को एक्स-रे करवाने के लिए या तो नाहन जाना पड़ता था या फिर प्राइवेट स-र करवाने पड़ते थे।

उन्होंने कहा कि मेरा यही प्रयास है कि यहां के लोगों को सभी सुविधाएं इस अस्पताल में मिल सके और जो कमियां रह गई है उन्हें जल्दी ही दूर कर दिया जाएगा। विधानसभा उपाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय जन सहभागिता अभियान में बढ़कर भाग लेना सुनिश्चित करें ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि ददाहु अस्पताल के लिए जल्दी ही अल्ट्रासाउंड मशीन का प्रावधान करवा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त खून की जांच के लिए भी शीघ्र ही मशीन उपलब्ध करवा दी जाएगी ताकि यहां के लोगों को खून की जांच करवाने के लिए नहान या निजी अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि ददाहु, संगड़ाह, हरिपुरधार और नौहराधार अस्पतालों में सफाई कर्मचारी उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगड़ाह अस्पताल के डंगे के लिए 35 लाख रुपए की स्वीकृति स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवा दी गई है।

इस अवसर पर तपेंद्र चौहान, मित्र सिंह तोमर, तहसीलदार जय सिंह ठाकुर, एस एच ओ दादाहु प्रियंका चौहान स्थानीय पंचायत प्रधान पंकज गर्ग, डॉ अशोक तथा स्थानीय लोगों के अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles