Home / News / केंद्र सरकार का यह फैसला 2 समुदायों के बीच सामाजिक जहर घोलने का प्रयास…

केंद्र सरकार का यह फैसला 2 समुदायों के बीच सामाजिक जहर घोलने का प्रयास…

केंद्र सरकार का यह फैसला 2 समुदायों के बीच सामाजिक जहर घोलने का प्रयास…

हाटी मुद्दे पर बोली अल्का

animal image

Ashoka Times..15 October .

AQUA

हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश में आए केंद्रीय गृहमंत्री पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार दो समुदायों को बांटने का काम कर रही है।

अलका लांबा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने हाटी समुदाय (Hati Community) को गुमराह किया है। यदि केंद्र सरकार की नीयत साफ होती तो हाटी को जनजाति दर्जा देने की घोषणा कैबिनेट मीटिंग तक सीमित नहीं रहता। उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी की सच में हाटी को जनजाति का दर्जा देने की मंशा होती तो संसद का विशेष सत्र बुलाकर हाटी के मुद्दे को पारित कर दिखाती। कंेद्र सरकार का यह फैसला 2 समुदायों के बीच सामाजिक जहर घोलने का प्रयास मात्र है। उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) दो समुदायों को आपस में बांटने का काम कर रही है।

AQUA

शनिवार को अमित शाह (Amit Shah) ने हाटी आभार रैली में शिरकत की। इस रैली को लेकर कांग्रेस ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा और दो समुदाय को बांटने का आरोप भी लगाया। शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अलका लांबा ने गिरिपार क्षेत्र की सामान्य जाति वर्ग को जनजातीय क्षेत्र के दर्जा दिए जाने को लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons