11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों ने गंवाई जान….

Ashoka Times….12 November 2024

हिमाचल प्रदेश में बेहद दर्दनाक हदसा पेश आया है सड़क हादसे में दो सगे भाइयों ने अपनी जान गंवाई है।

हिमाचल प्रदेश के ऊना में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां लाल सिंगी गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे एक स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान धर्मपाल (60) पुत्र पिरथी चंद और ज्ञान चंद (63) पुत्र पिरथी चंद निवासी कोटला खुर्द के तौर पर हुई है। धर्मपाल पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए थे, जबकि उनके बड़े भाई ज्ञान चंद राजस्व विभाग से कानूनगो के पद से सेवानिवृत हुए थे।

मंगलवार को दोनों भाई बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान लालसिंगी में एक स्कूल बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौका पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles