11.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

Himachal: हिमाचल के लोग बड़े दिल वाले… ओ पी एस को लेकर क्रमिक अनशन कर रहे लोगों से मिली प्रियंका…

प्रियंका गांधी ने सोलन के मां शूलिनी मंदिर में की पूजा-अर्चना…

Asoka Times…14 October 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहां की हिमाचल प्रदेश के लोग बड़े दिलवाले हैं वही भगवान में आस्था रह कर हमेशा काम करते हैं।प्रियंका गांधी ने सोलन से विधानसभा चुनाव के शंखनाद से पहले मां शूलिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इस दौरान प्रियंका पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) की बहाली को लेकर क्रमिश अनशन कर रहे एनपीएस कर्मचारियों से मिलने पहुंचीं और उनकी मांगों को सुना। संघ ने प्रियंका गांधी को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसके बाद ठोडो मैदान पहुंचने पर उन्होंने पार्टी का प्रचार गीत जारी किया। परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली को संबोधित किया।

प्रियंका ने इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली, युवाओं को रोजगार, बागबानों व किसानों को फसल के दाम, आम जनों को महंगाई से राहत, महिला शक्ति की भागीदारी व प्रदेश के विकास का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हिमाचल से लगाव का जिक्र किया था। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने निधन से पूर्व इच्छा जताई थी की मेरी अस्थियां हिमालय में भी विसर्जित करना, मेरे पिता ने उनकी इच्छा पूरी की, इसलिए मैंने भी शिमला में घर बनाया। हिमाचल को पूर्व प्रधानमंत्री ने इसलिए प्रदेश बनाया क्योंकि वो जानती थीं हिमाचल के लोग विशाल हृदय वाले होते हैं।

इस महारैली के सफल आयोजन के लिए प्रदेश कांग्रेस के अधिकांश नेताओं ने गुरुवार दोपहर से ही सोलन में डेरा डाल दिया था। महारैली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आदि विशेष रूप से मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी बीते 4 अक्तूबर से राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने घर पर रुकी हुई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles