11.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

बाहती विकास युवा मंच ने मनाया 22वां स्थापना दिवस, जल्द होगा नई कार्यकारिणी का गठन

Ashoka Times…14 अक्तूबर 

बाहती विकास युवा मंच का 22वां स्थापना पावंटा साहिब के विश्राम गृह में मनाया गया। इस मौके पर मच के संस्थापक भजन चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंच की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। 

इस मौके पर 60 सदस्यों की नई कार्यकारिणी बनाने पर सहमति जताई गई। इस बैठक में बढ़ रहे नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान और पंचायतों में हस्ताक्षर अभियान, चलाने पर सहमति जताई गई। ये भी निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

इस मौके पर महिला विंग अध्यक्ष त्रिशला चौधरी, युवा अध्यक्ष सुनिता चौधरी, सचिव सुरेखा चौधरी व मंच के जोनी चौधरी, सुखविन्द्र चौधरी, सुरजीत सिंह, दर्शन लाल नीमचन्द, धर्मपाल, अविनाश, सुरेन्द्र चौधरी, घुमान सिंह, निरंजन सिंह, हर्ष चौधरी, सुलतान, राकेश महरालु, सोना देवी, हितेन्द्र, भगवान दास, पकंज सहित दर्जनों युवाओं ने विचार व्यक्त किये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles