15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

अवैध नशा कारोबार से बना करोड़ों का आलीशान घर, चिट्टा तस्करी में पकड़ी महिला पर पुलिस और नगर निगम की बड़ी कार्रवाई…..

अवैध नशा कारोबार से बना करोड़ों का आलीशान घर, चिट्टा तस्करी में पकड़ी महिला पर पुलिस और नगर निगम की बड़ी कार्रवाई…..

Ashoka Times….26 अक्टूबर 2024

मंडी में युवाओं को हेरोइन (चिट्टा) जैसे नशे के दलदल में धकेलने वाली उमा देवी उर्फ मोमबत्ती ने नशे के अवैध व्यापार से करोड़ों का तीन मंजिला शानदार घर बना लिया है। इस घर में आधुनिक सुविधाओं के साथ टाइल्स और महंगे फर्नीचर शामिल हैं, लेकिन घर का निर्माण बिना नगर निगम से स्वीकृति या नक्शा पास करवाए किया गया है। इसके अलावा, बिजली और पानी के कनेक्शन भी आधिकारिक प्रक्रिया का पालन किए बिना लिए गए हैं।

कुछ समय पहले इसी मकान से पुलिस ने छापा मारकर चिट्टे का एक बड़ा स्टॉक और डेढ़ लाख रुपये की नकदी बरामद की थी। इस घटना के बाद महिला, उसका बेटा और भांजा न्यायिक हिरासत में हैं।

नगर निगम मंडी की चार सदस्यीय टीम, पुलिस की सुरक्षा में शुक्रवार को उमा देवी के घर पहुंची और मकान की माप-जोख की। दो दिनों के भीतर इस जांच की रिपोर्ट निगम आयुक्त एचएस राणा को सौंपी जाएगी, और बिजली व पानी के कनेक्शन की वैधता की जांच के लिए संबंधित विभागों को सूचित किया गया है।

नगर निगम मंडी द्वारा सुरक्षा की मांग के बाद ही टीम ने निरीक्षण किया, क्योंकि घर पर खतरनाक कुत्ते मौजूद थे। नगर निगम की टीम ने पहले कुत्तों को काबू में करने के बाद ही मकान का मुआयना किया। नियमों की अनदेखी और पंजीकरण न करवाने के लिए अब उमा देवी को नोटिस जारी किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles